Congress List:धनबाद से अनुपमा सिंह, गोड्डा से दीपिका पांडेय, चतरा से केन त्रिपाठी कांग्रेस के प्रत्याशी बने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2024

Congress list jharkhand

दिल्लीः झारखंड में कांग्रेस (Congress List ) ने तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है । कांग्रेस ने धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया है ।जबकि गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह और चतरा से केएन त्रिपाठी उम्मीदवार बने हैं। अनुपमा सिंह बेरेमो से विधायक अनूप सिंह की पत्नी हैं । गोड्डा सीट के लिए कांग्रेस की ओर से कई नाम सामने आ रहे थे । आज सुबह विधायक इरफान अंसारी ने अपने पिता फुरकान अंसारी को टिकट नहीं देने पर विरोध भी दर्ज किया था । गोड्ड़ा का मुकाबला दिलचस्प हो चुका है , क्योंकि गोड्डा में निशिकांत दुबे और दीपिका पांडेय सिंह में जुबानी जंग कई वर्षों चल रही है । दोनों एक दूसरे के घोर विरोधी माने जाते हैं।

Congress list from jharkhand

रांची में कब देगी कांग्रेस अपना प्रत्याशी?

इसस पहले कांग्रेस की लिस्ट(Congress List) में भी रांची से प्रत्याशी का नाम नहीं आया था । रांची का पेंच माना जा रहा है कि सुबोधकांत और रामटहल चौधरी के बीच फंसा है । इससे पहले कांग्रेस ने हजारीबाग से जेपी पटेल,लोहरदगा से सुखदेव भगत और खूंटी से कालिचरण मुंडा को अपना प्रत्याशी बनाया है । 

See also  Godda में अभिषेक आनंद झा के नामांकन से बीजेपी और कांग्रेस की टेंशन बढ़ी, पूर्व मुख्यमंत्री के प्रपौत्र ने ठोकी दावेदारी

यह भी पढ़े: इरफान का कांग्रेस आलाकमान को अल्टीमेटमः मुस्लिम वोट को हल्के में नहीं ले पार्टी, मुसलमान को नजरअंदाज करना होगा आत्मघाती!

यह भी पढ़ें – UPSC Result: जमशेदपुर की स्वाति शर्मा बनीं झारखंड टॉपर, थल सैनिक की बेटी को मिली 17वीं रैंक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now