बिहार में कांग्रेस ने किया 5 उम्मीदवारों का एलान, समस्तीपुर सीट पर बिहार सरकार के दो मंत्रियों के बच्चों के बीच होगा मुकाबला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 22, 2024

बिहार में कांग्रेस ने किया 5 उम्मीदवारों का एलान, समस्तीपुर सीट पर बिहार सरकार के दो मंत्रियों के बच्चों के बीच होगा मुकाबला

पटना: बिहार में 5 लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने समस्तीपुर से बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला बिहार सरकार में ही मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी की बेटी शंभवी चौधरी से होगा जो चिराग पासवान की पार्टी से उम्मीदवार है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को महाराजगंज से उम्मीदवार बनाया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश के बेटे आकाश उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से पूर्वी चंपारण से उम्मीदवार बने थे, लेकिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता राधा मोहन सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद को कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर से उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी से टिकट कटने के बाद अजय निषाद ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। पश्चिमी चंपारण से मदन मोहन तिवारी, सासाराम से मनोज कुमार को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

See also  हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ ED ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

नीतीश के दो करीबियों के बच्चों में मुकाबला

एक तरफ नीतीश सरकार में मंत्री जेडीयू के नेता अशोक चौधरी की बेटी शांभवी तो दूसरी तरफ नीतीश सरकार के ही मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी । शांभवी चौधरी समस्तीपुर सुरक्षित सीट से एनडीए में एलजेपी आर के टिकट पर उम्मीदवार हैं । तो नीतीश के दूसरे मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। सन्नी हजारी के पिता महेश्वर हजारी 2009 में समस्तीपुर सीट से जेडीयू के सांसद रह चुके हैं । हालांकि 2014 में वो चुनाव हार गये थे । महेश्वर हजारी बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं अभी नीतीश सरकार में सूचना जनसंपर्क मंत्री हैं । जबकि शांभवी के पिता अशोक चौधरी नीतीश कुमार के ग्रुप के सदस्य हैं और सरकार में मंत्री भी है।। शांभवी चौधरी पहले राजनीति में सक्रिय नहीं रही हैं । चुनाव में सीधे उन्हें टिकट मिला है । शांभवी के ससुर पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल हैं । 2019 में इस सीट से प्रिंस राज चुनाव जीते थे । इस बार उम्मीदवार नहीं है क्योकि चिराग ने उनकी जगह शांभवी को उम्मीदवार बनाया है

See also  नीतीश कुमार ने किया राष्ट्रगान का अपमान! लालू- तेजस्वी ने वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री के मानसिक स्थिति पर उठाये सवाल

inc list

BJP ने बिना चुनाव लड़े लोकसभा में जीती पहली सीट, कांग्रेस समेत आठ उम्मीदवार थे मैदान में, जानिये फिर ऐसा कैसे हुआ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now