चमरा लिंडा है गद्दार! शिबू सोरेन से की गद्दारी : सुखदेव भगत, चंपई ने कहा – लोहरदगा में होगी कांग्रेस से सुखदेव की जीत

गुमला चमरा लिंडा पर कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने जबरदस्त हमला किया है । उन्होंने गुमला में नामांकन के बाद लाइव दैनिक  से बातचीत में कहा कि ऐसी क्या परिस्थिति आ गई थी की चमरा लिंडा  ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ गद्दारी की है । सुखदेव भगत ने कहा है कि  चमरा लिंडा ने गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला कर आदिवासियों के साथ धोखा किया है । 

IMG 5783

चमरा लिंडा ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन कर लोहरदगा लोकसभा सीट को त्रिकोणीय बना दिया है  । सुखदेव भगत ने नामांकन के बाद रैली में भी दावा किया कि इस बार जनसमर्थन उनके साथ है ।नामांकन रैली में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर , बंधु तिर्की , आलमगीर आलम, रामशेश्वर उरांव मौजूद थे ।। तमाम नेताओं ने चमरा लिंडा के चुनाव लड़ने के फैसले को गलत ठहराया ।

Sukkhedo bhaga

IMG 5781IMG 5782

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now