Election Duty में जा रहे सुरक्षाकर्मियों की तीन बस और कंटेनर में टक्कर, तीन पुलिस जवान की मौत

Election Duty में जा रहे सुरक्षाकर्मियों की तीन बस और कंटेनर में टक्कर, ड्राइवर की मौत

गोपालगंज: चुनाव ड्यूटी में सुरक्षा बलों को लेकर गोपालगंज से सुपौल जा रही बस और कंटेनर में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन जवान की मौत हो गई है और एक दर्जन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना सिधवरिया थाना क्षेत्र के बरहिमा एनएच-27 पर हुई है।
सुरक्षाकर्मियों की तीन बस जिसमें कुल 242 सुरक्षाकर्मी सवार थे रविवार को कंटेनर से जा टकराई। इस हादसे में तीन पुलिस जवान की मौत हो गई है। बस में सवार एक दर्जन घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान दिलदहलाने वाले मंजर देखने को मिला, दो बसों के बीच टक्कर के बाद फंसे हुए जवान को बचाने के लिए पुलिसकर्मी जद्दोजहद करते नजर आये। हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस भीषण सड़क हादसे में पूर्णिया के रहने वाले जवान अशोक उरांव ,बेतिया के पवन महतो और सिपाही दिग्विजय कुमार की मौत हो गई है।

gopalgunj police

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now