महाराष्ट्र में मंच पर भाषण देते-देते बेहोश हुए गडकरी,भीषण गर्मी से हुई तबीयत खराब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2024

NitinGadkari

महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी मंच पर भाषण देते-देते अचानक बेहोश हो गए  । नागपुर से बीजेपी प्रत्याशी नितिन  गडकरी यवतमाल के पुसद में एक सभा को संबोधित कर रहे थे तभी यह घटना हुई । भीषण गर्मी के बीच गडकरी बोलते-बोलते अचानक गिर पड़े । आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और फौरन अस्पताल लेकर गए ।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बाद में अपने समर्थकों को एक्स  के जरिए जानकारी दी कि

पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

पहले भी हुई थी तबीयत खराब

गडकरी की तबीयत पहली बार इस तरह से खराब नहीं हुई है। जब वे बीजेप के अध्यक्ष थे तब जंतर-मंतर पर धरना के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी । उस वक्त गडकरी का वजन बहुत ज्यादा था । इसके बाद ऑपरेशन से उन्होंने अपने वजन पर कंट्रोल किया ।. इसके बाद २०१८ में  महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बेहोश हो गए थे । इस समय राज्यपाल विद्यासागर राव मौजूद थे ।

See also  BJP की फसल बड़ी हो चुकी है, लग गए हैं कुछ कीड़े; नितिन गडकरी बोले- छिड़कने होंगे कीटनाशक

IMG 5775

शुगर लेवल कम होने से हुए बेहोश

बताया जाता है कि गडकरी के शुगर लेवल अचानक कम हो जाता है जिसकी वजह से उनकी तबीयतय खराब हो जाती है । गडकरी नागपुर से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, उनके खिलाफ कांग्रेस के विकास ठाकरे से है ।

6 साल के मासूम पर सनकी पड़ोसी ने शराब के नशे में टांगी से कई बार किया जानलेवा हमला, घर में की जबदस्त तोड़फोड़

शादी में Mutton के लिए मर्डर! बारातियों पर वेटर की हत्या का आरोप, दुल्हा-दुल्हन को पुलिस ने थाने में बैठाया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now