Heat Wave : अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी, 11 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी

पटना की गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकार्ड, आज दक्षिण बिहार में लू का अलर्ट; उत्तर में बारिश के आसार

रांची: राज्य में अगले 5 दिन भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने झारखंड के 11 जिलों में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने धनबाद, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, दुमका , गोड्डा, साहिबगंज, चाईबासा, बोकारो, देवघर, जामताड़ा और पाकुड़ में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक मई को राजधानी रांची, रामगढ़, खूंटी, पलामू और गढ़वा में हीट वेव चलेगी। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.4, जमशेदपुर का 43.2, सरायकेला का 44.8, गोड्डा का 43.2, पश्चिम सिंहभूम का 42.8, पलामू का 42.8, पाकुड़ का 42.3, गढ़वा का 41.9, देवघर का 41.8, जामताड़ा का 41.6, सिमडेगा का 41.5, बोकारो का 41.1, रामगढ़ का 40.9, खूंटी का 40.6, गिरिडीह का 40.6, साहिबगंज का 40.1, चतरा का 39.4, हजारीबाग का 39.4, लातेहार का 39.3, धनबाद का 39.7, लोहरदगा का 38.5 और गुमला का 37.1 डिग्री दर्ज किया गया।
बिहार में भी राजधानी पटना समेत अधिकतर जिले लू की चपेट में है। औरंगाबाद, दरभंगा, मोतिहारी, शेखपुरा, जमुई, बांका, गोपालगंज, खगड़िया, भागलपुर, पूर्णिया सहित कई जिले हीट वेव को झेल रहे है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को किशनगंज और अररिया में हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गर्म मोतिहारी रहा, जहां सीवियर हीट वेव का असर दिखा।

See also  आ गई है भीषण गर्मी, इस बार लू लगा देगी कर्फ्यू, बच्चों का रखें ख्याल, बेवजह धूप में ना निकलें, मौसम विभाग की चेतावनी, अप्रैल,मई और जून तक असर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now