रांची : अवैध खनन कर मनी लाउंड्रिंग के आरोपी पंकज मिश्रा का पाचन तंत्र खराब हो गया है। पेट दर्द और बुखार की शिकायत के बाद उन्हे रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। वह पहले से ही पैंक्रियाज की समस्या से पीड़ित है।
पंकज मिश्रा का पाचन तंत्र इस हद तक खराब हो गया है कि उनको रोटी सहित ग्लेटन युक्त भोजन खाते ही डिसेंट्री की समस्या हो जा रही है। ऐसे में वो माड़-भात खाने को विवश हो गये है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर संजय सिंह को उसे सिलियक डिजीज होने की आशंका है, चूकि सियियक एक गंभीर ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें ग्लूटेन युक्त भोजन ग्रहण करने से छोटी आंत क्षतिग्रस्त हो जाती है। 19 जुलाई 2022 को अवैध खनन कर मनी लाउंड्रिंग के मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा इसके बाद से ही जेल में बंद है, तबियत बिगड़ने के बाद उन्हे रिम्स में भर्ती कराया गया है।
मनी लाउंड्रिंग के आरोपी पंकज मिश्रा का पाचन तंत्र खराब, रोटी खाने से हो रहा है डिसेंट्री, माड़-भात खाकर कट रहा है जीवन

Leave a Comment
Leave a Comment


