बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नाम का किया एलान, बिहार से भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता बनी उम्मीदवार

बीजेपी ने गढ़वा में 2 मृत नेताओं को बनाया मंडल प्रतिनिधि, गड़बड़ी पकड़े जाने पर सुधारा

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राज्यसभा चुनाव को लेकर आ रही है। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। बिहार से बीजेपी ने भीम सिंह और बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

बिहार बीजेपी के बड़े नेता और वर्तमान में राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का पत्ता साफ हो गया है। उनको पार्टी ने एक बार फिर से राज्यसभा नहीं भेजने का फैसला लिया है। वही दूसरी ओर जीतन राम मांझी के अरमानों पर भी बीजेपी ने पानी फेर दिया है। अपने लिए राज्यसभा की सीट चाह रहे मांझी को बीजेपी ने निराश कर दिया है।

यूपी से बीजेपी ने आरपीएन सिंह को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी रहे आरपीएन सिंह ने पाला बदलकर यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का दामन थाम लिया था। सुधांशू त्रिवेदी को एक बार फिर बीजेपी राज्यसभा भेज रही है।

- Advertisement -
LD-advertisement

bjp list 1bjp list

- Advertisement -
royal-soler-new
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now