रांची : ब्रिटिश लूक और थीम पर रांची के पहले रूफटॉप रेस्टूरेंट क्राउन-7 का नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने गुरूवार को उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से सुजज्जित इस रेस्टूरेंट में खाने की बेहतरीन व्यवस्था और मनोरंजन के इंतजाम देखकर अमर बाउरी काफी खुश नजर आये और रेस्टूरेंट संचालक को इसकी बधाई दी।

क्राउन-7 के उद्घाटन के मौके पर बीजेपी नेता प्रवीण कुमार सिंह, कारोबारी रोहित साहू, शशांक राज, मनोज कुमार सिन्हा, अजातशत्रू, अभिषेक सिन्हा, मुकुंद गगोडिया, प्रवीण कुमार, रौनक कुमार, वरूण साहू, अमित कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। उद्घाटन के पहले ही दिन रांचीवासियों का जोश और प्रतिक्रिया देखकर रेस्टूरेंट संचालक काफी उत्साहित नजर आए और उन्होने कहा कि अभी तो यहां डिस्क बार है लेकिन अप्रैल से यहां बीयर बार की सेवा भी शुरू हो जाएगी, जहां रांची वाले सकून से अपने अच्छे पलों को यहां गुजार सकते है। यहां आकर रांची वासी एक बेहतरीन याद और अनुभव अपने साथ ले जाएंगे। रांची के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा ये रूफ टॉप रेस्टूरेंट बिरसा चौक से रांची-खूंटी रोड़ की ओर जाने पर हवाई नगर के रोड़ नंबर-11 में खुला है।
तस्वीरों में देखिये इस स्पेशल रूफ टॉप रेस्टूरेंट की खासियत और उद्घाटन के दिन आये लोगों का जोश




















