संत जोसेफ स्कूल के हॉस्टल में लगी भीषण आग, हॉस्टल के बाहर प्रार्थना कर रहे थे बच्चे तभी हुआ बड़ा हादसा

साहिबगंज : रांगा थानाक्षेत्र के सीतापहाड़ स्थित संत जोसेफ स्कूल के हॉस्टल में शनिवार भीषण आग लग गई। आग लगने से छात्रों के 120 बेड और छात्रों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की टीम के साथ हॉस्टल के छात्र और शिक्षकों की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आग लगने का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि सुबह बच्चे मोमबत्ती में पढ़ाई कर रहे थे, उसके बाद बच्चे प्रार्थना करने चले गए और मोमबत्ती बुझाना भूल गए, आशंका जताई जा रही है कि उससे ही आग लग गई होगी।

school aag sahibgunj
छात्रों ने बताया कि स्कूल का हॉस्टल दो मंजिल का है जिसमें करीब 400 छात्र रहते है। ऊपरी मंजिल पर 120 बेड थे, जिसमें कक्षा पांच, छह और सात के विद्यार्थी रहते थे। शनिवार की सुबह सभी विद्यार्थी प्रार्थना के लिए हॉस्टल के पीछे चर्च में गए हुए थे। कुछ समय बाद हो हल्ला हुआ कि हॉस्टल में आग लग गई है।
इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बेड, खिड़की, विद्यार्थियों की कॉपी-किताब व अन्य सामान जल गया। आग इतनी भीषण थी कि हाल के ऊपरी हिस्से का प्लास्टर झड़ कर नीचे गिरने लगा है। घटना की सूचना रांगा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दमकल को मंगाया और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now