हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में गुरूवार को झारखंड बंद, आदिवासी संगठनों ने किया बंद का एलान

रांची : हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में गुरूवार को आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का आह्रवाहन किया है। बुधवार रात ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी करने के बाद आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद बुलाने का फैसला किया है।

वही दूसरी ओर गुरूवार को बुलाये गए झारखंड बंद से जेएमएम ने खुद को अलग करते हुए जेएमएम के महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडे ने लोगों से अपील करते हुए लिखा है कि” विभिन्न जन संवाद माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति के कारण आगामी कल दिनांक 01 फरवरी 2024 को बंद बुलाया गया है, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा के नाम से दर्शाया गया है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा इस खबर का खण्डन करती है तथा अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील करती है।
– विनोद कुमार पाण्डेय, महासचिव सह प्रवक्ता, झा. मु. मो. केन्द्रीय समिति”
ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात के कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर चंपई सोरेन को अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाने को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। सत्ता पक्ष ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना है और वो सत्ता पक्ष की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार है। राज्यपाल ने उन्हे आगे समय देने का भरोसा दिया है।
ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद हेमंत सोरेन से मिलने उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और उनके बेटे पहुंचे थे। वही वर्तमान राजनीति परिस्थिति को लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेय रांची पहुंच चुके है।
ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट से पहली प्रतिक्रिया आई है

hemant tweet

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now