धौनी को करीबी दोस्त ने ही लगाया करोड़ों का चूना, रांची में दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 5, 2024

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को उनके करीबी दोस्त ने ही उनके साथ धोखाधड़ी की है। धौनी ने अपने दोस्त और बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले को लेकर ज्यूडिशियन मजिस्ट्रेट राजकुमार पांडे की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई।

dhoni with mihar diwakar
धौनी ने आरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के महिर दिवाकर और सौम्या विश्वास पर क्रिकेट अकादमी खोलने के नाम पर 15 करोड़ रूपये धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर क्रिकेट अकादमी खोलने के नाम पर 2017 में धौनी के साथ एक समझौता किया, लेकिन दिवाकर ने समझौते में बताएं गए शर्तो का पालन नहीं किया। इस मामले में आरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था। समझौते के तहत प्रॉफिट को शेयर करना था लेकिन समझौते के सभी नियम और शर्तो का पालन नहीं किया गया।
धौनी ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉरिटी लेटर वापस ले लिया,उनको धौनी की ओर से कई कानूनी नोटिस भेजे गये, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद धौनी के वकील दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. जिससे उन्हें 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

See also  बाबूलाल मरांडी ने नामांकन से पहले मां का लिया आशीर्वाद, चांदी का मुकुट पहने बाबूलाल की ये तस्वीर करती है क्या इशारा ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now