हरियाणा के नये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे, खट्टल के इस्तीफे के बाद संभालेंगे कमान

चंढ़ीगढ़ : हरियाणा में जारी राजनीतिक उथलपुथल के बीच नये मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी का नाम आया है। नायाब सैनी हरियाणा प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष है। मंगलवार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। नायाब सिंह सैनी हरियाणा के कुरूक्षेत्र से सांसद है।

bjp 4
ऐसा रहा राजनीतिक सफर
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष कुरुक्षेत्र नायब सिंह सैनी ने प्रदेश महामंत्री के संगठन में हरियाणा बीजेपी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से लेकर 2000 तक काम किया है। इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने थे. फिर साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष पर बने रहे ।नायब सिंह सैनी साल 2009 में बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पद पर रहे. इसके बाद साल 2012 में बीजेपी अंबाला से जिलाध्य बने ।इसके बाद साल 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने ।फिर साल 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे ।वो साल 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए थे, इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनाया था।

rajbhawan

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now