मुख्यममंत्री हेमंत सोरेन का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार किया, कल्पना सोरेन ED ऑफिस में पहुंची हेमंत सोरेन से मिलने

रांची : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर हेमंत सोरेन को लेकर आ रही है, जहां राज्यपाल ने उनका मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राजभवन की ओर से राजभवन की ओर से रात 10.10 मिनट पर यह जानकारी दी गई कि राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को आज हेमंत सोरेन की ओर से झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र समर्पित किया गया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।

rajbhawan 2

kalpna

कल्पना सोरेन ईडी ऑफिस हेमंत सोरेन से मिलने पहुंची
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की सूचना के बाद उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन रात करीब 10 बजे उनसे मिलने पहुंची। ईडी ऑफिस के बाहर कल्पना सोरेन को काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी की तीखी प्रतिक्रिया

“ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं। खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।”

hemant cm 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now