: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव , पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और वैज्ञानिक एवं हरित का्रंति के जनक स्वामीनाथ को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद अब झारखंड से जेएमएम के अध्यक्ष और झारखंड आंदोलनकारी शिबू सोरेन को भारत रत्न ेदेने की मांग उठ गई है।
हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे और जेएमएम विधायक मिथिलेश ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग करते हुए लिखा कि “हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन जी, किसानों की आवाज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी और देश को आर्थिक सुधारों की राह पर ले जाने के लिए नई आर्थिक नीतियों के जनक पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव जी को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से अलंकृत किए जाने की घोषणा का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन।
केंद्र सरकार से एक बार पुनः आग्रह है कि झारखंड समेत छत्तीसगढ़, बंगाल, ओडिशा के लाखों आदिवासियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के योगदान को देखते हुए उन्हें भी भारत रत्न का सम्मान दिया जाए।”
अब शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की उठने लगी मांग, मिथिलेश ठाकुर बोले -आदिवासियों को हक देने वाले को मिले सर्वोच्च सम्मान

Leave a Comment
Leave a Comment


