रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों में लगभग सात घंटे तक पूछताछ की इस दौरान हेमंत सोरेन के समर्थक बड़ी संख्या में CM आवास के आस पास जमे रहे पूछताछ ख़त्म होने के बाद जब ED की टीम वापस लौट गई तो हेमंत सोरेन आवाज़ से बाहर निकलें और अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया उन्होंने है JMM कार्यकर्ताओं को अभिवादन करते हुए आश्वस्त किया कि उनका नेता बेदाग़ और अडिग है।

ज्ञात हो कि सुबह जब ईडी की टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी तो ईडी दफ्तर से लेकर सीएम हाउस तक पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किये गए थे। 900 से ज्यादा जवानों का सुरक्षा में लगाया गया था। ईडी के अधिकारियों को सुरक्षा घेरा बनाकर और सीआईएसएसफ के सुरक्षा में ईडी ऑफिस से लेकर सीएम हाउस तक पहुंचा गया। ईडी के अधिकारी सवालों की लिस्ट और संबंधित दस्तावेज लेकर सीएम से पूछताछ करने पहुंचे थे। सीएम हाउस के आसपास रात 11 बजे तक धारा-144 लागू की गई है।

वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री से हो रही पूछताछ के खिलाफ रांची की सड़को पर जेएमएम समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। बाद में शाहदेव चौक से केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस जवानों ने हटाया। समर्थक ईडी पर आदिवासी मुख्यमंत्री को परेशान और बदनाम करने का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री की सरकार को अस्थिर किये जाने की साजिश हो रही है।












