राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में चंपई सोरेन का BJP पर हमला, सरकार बनाकर दिखा दिया नहीं चलेगा इनका हथकंडा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 2, 2024

Champai soren Rahul gandhi

पाकुड़ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए। यात्रा के दौरान जनसभा हुए जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। राज्य में सरकार गठन में हुए राजनीतिक दावपेंच को लेकर उन्होने कहा कि हमारे गठबंधन ने सरकार बनाकर साबित कर दिया कि विपक्ष का हथकंडा झारखंड में नहीं चलेगा, इसे हमने तोड़ दिया।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ हुई ईडी कार्रवाई को लेकर चंपई सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसी की मदद से राज्य के युवा और जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री को झूठा आरोप में जेल भेज दिया। पूर्व की बीजेपी सरकार राज्य में सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रही, लेकिन राज्य के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। जब लोकप्रिय युवा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां के लोगों के लिए काम करना शुरू किया तो उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसी का दुरूपयोग कर फंसा दिया। राज्य के आदिवासी मूलवासी एक दिन बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देंगे। झारखंड की धरती पर उन्हे खड़ा होने के लिए जगह नहीं मिलेगा। मणिपुर से निकला ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के लोगों को जोड़ने का काम करेगी। हम सब इस न्याय यात्रा के साथ है। आने वाले साल में हमलोग अपना जनमत के साथ भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। हमारी आजादी के लिए पूर्वजों ने जो लड़ाई लड़ी थी, उसे बहाल करेंगे। अंबेडकर के संविधान को बचाने का काम करेंगे।

See also  चंपाई सोरेन के PA का घर बलपूर्वक कराया गया खाली, हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now