PM Modi के मंगलसूत्र और मुसलमान वाले बयान पर ECI कर सकता है कार्रवाई, CPM और Congress ने की है शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2024

PM Modi on Muslalman

दिल्लीः  PM Modi द्वारा राजस्थान की जनसभा दिए गए मुसलमानों पर दिए गए बयान पर चुनाव आयोग कार्रवाई कर सकता है ।  पीएम मोदी ने 21 और 23 अप्रैल को कहा था कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो देश की संपत्ति मुसलमानों में बांट देगी ।   चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है और आयोग के विचाराधीन है।

कांग्रेसल ने की है PM Modi की शिकायत

कांग्रेस ने सोमवार को चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी और औपचारिक रूप से PM Modi के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने के लिए धर्म और धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया।

 

See also  PM Modi ने जमशेदपुर में विपक्ष पर बोला हमला, कांग्रेस-जेएमएम को उद्योगों से मतलब नहीं, झारखंड में किया जमीन घोटाला

PM Modi को अयोग्य ठहराने की मांग 

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा था कि .“भ्रष्ट आचरण के आरोपों के प्रति शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत के अनुरूप एकमात्र उपलब्ध उपाय उन उम्मीदवारों को अयोग्य ठहराना है जो उस उम्मीदवार के कद या स्थिति की परवाह किए बिना भारत के नागरिकों के विभिन्न वर्गों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश करते हैं।”

CPM ने भी की है शिकयात

सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर “भड़काऊ” टिप्पणी के लिए पीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इंडिया ब्लॉक पार्टियों ने भी एक समन्वित प्रयास में नागरिकों से इस मुद्दे को उठाते हुए चुनाव आयोग को ईमेल भेजने के लिए कहा था। सोमवार को चुनाव आयोग ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

MGM College में रैगिंगः सीनियर छात्र को 15 दिन के लिए किया गया संस्पेंड

Ranchi के होटल में ED की बड़ी कार्रवाईः RJD नेता के करीबी बड़े बालू कारोबारी को किया गिरफ्तार

See also  सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत के बाद जेल से निकले अमित महतो, दी जेएमएम को खुली चुनौती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now