RamNawami का मेला देख कर लौट रहा था युवक, हज़ारीबाग़ में अज्ञात अपराधियों ने सीने में उतार दी गोली, अस्पताल के रास्ते में युवक की मौत

RamNawami, hazaribagh Murder

हजारीबाग : रामनवमी (RamNawami  के दिन )केरेडारी प्रखंड के बरियातू ग्राम पंचायत के रहने वाले योगेंद्र साव उर्फ छोटू को अज्ञान अपराधियों ने गोली मार दी। ज्ञान ज्योति स्कूल के पास बाइक को ओवरटेक कर अपराधियों ने गोली मारी और फरार हो गया। अस्पताल ले जाते समय योगेंद्र साव की मौत हो गई।

रांची से रामनवमी मनाने गांव आया था

रामनवमी की छुट्टी मनाने अपने गांव बरियातू आये योगेंद्र साव कंडाबेर पंचायत के पतरा खूर्द हटरिया मेला टांड से लौट रहा था तभी ज्ञान ज्योति स्कूल के पास अपराधियों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर गोली मारी और बरियातू हेठ खोरी होते हुए फरार हो गया। एक गोली योगेंद्र को छूकर निकल गई और एक गोली उसके सीने में जा लगी। बड़कागांव सदर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। योगेंद्र रांची में ढलाई मशीन का व्यवसाय करता है।

Breaking News:ओवरलोड ऑटो पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, ऑटो पर 16 लोग थे सवार

Breaking News:लोहरदगा में बड़ा हादसाः रामनवमी जुलूस के दौरान DJ गाड़ी पलटी, एक की मौत, दो दर्जन घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now