रांची में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 16 बच्चे हुए घायल, सीएम चंपाई सोरेन ने जताई चिंता; इलाज का दिया निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2024

रांची में स्कूल बस

रांचीः  में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । घटना रांची के मांडर की है । सुबह-सुबह संत मारिया स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी, तेज रफ्तार की वजह से बस खेत में जा गिरी । हादसे में कम से कम सोलह बच्चे घायल हैं। मांडर थाना क्षेत्र के चुंद में यह हादसा हुआ है ।. घटना सुबह उस समय घटी जब बस चालक बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था. लेकिन बस अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सभी बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.जहां उनका इलाज किया गया है। राहत की बात यह रही की सभी बच्चे सुरक्षइत हैं।

रांची में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हादसे पर अपनी चिंता जाहिर की है  उन्होंने कहा है कि

 

मांडर में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ बच्चों के घायल होने की सूचना से मन व्यथित है।

जिला प्रशासन की टीम बच्चों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा रही है। ईश्वर से सभी बच्चों के कुशलता की कामना करता हूं।

 

See also  हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का मतदान आज, 79 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करेंगे 1904 वकील

तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुई बस

स्थानीय लोगों के मुताबिक सेंट मारियस स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी, इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक खेत में पलट गयी । बस पलटते ही बच्चे चिल्लाने लगे।  बस दरवाजे से दाहिनी ओर मुड़ गई थी इसलिए कोई भी बच्चा चाहकर भी बस से बाहर नहीं निकल पा रहा था।

रांची में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त

इसी बीच मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई, जिसके बाद मांडर थाने को भी हादसे की जानकारी दी गयी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मांडर पुलिस के साथ मिलकर बस का पिछला शीशा तोड़कर सभी बच्चों को बाहर निकाला।

रांची में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त

तुरंत पहुंची एम्बुलेंस

घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार व स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर सभी घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस और पुलिस वाहन में डालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाय।

See also  झारखंड में नक्सलियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

मांडर थाना प्रभारी और खलारी डीएसपी ने सभी घायल बच्चों का अपनी निगरानी में इलाज कराया।  सबसे राहत की बात यह है कि बस में 16 बच्चे सवार थे और सभी सुरक्षित हैं. हादसे में स्कूल बस के चालक व खलासी भी घायल हो गये. एक बच्चे का सीटी स्कैन कराया गया है।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now