- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

इंडिया गठबंधन की बैठकों के बीच सपा ने लोकसभा के लिए 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की, डिंपल यादव मैनपुरी से बनी उम्मीदवार

दिल्ली : समाजवादी पार्टी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में डिंपल यादव, अक्षय यादव, और धमेंद्र यादव का नाम शामिल है। डिंपल यादव को मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया गया है।

sp
इंडिया गठबंधन में बैठकों के दौर के बीच सपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इससे पहले अखिलेश यादव ने कांग्रेस को यूपी में 11 सीट देने की बात कही थी। बीते दिनों यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत सपा और रालोद का गठबंधन हुआ जिसमें रालोद को यूपी में 7 सीट दी गई। हालांकि इस सीट बंटवारे का कांग्रेस ने विरोध किया था। इसके बाद यूपी में गठबंधन को लेकर संस्पेंस कायम हो गया था।
लोकसभा के हिसाब से देखा जाए तो यूपी में लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें है। कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। कहा जा सकता है कि यूपी में जिस पार्टी की सबसे ज्यादा सीटों मिलेंगी उसका ही प्रधानमंत्री होगा।

See also  शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन के परिवार से मिलकर जताई शोक संवेदना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now