चतरा में पुलिस जवानों की शहादत पर सीएम की श्रद्धाजंलि , बीजेपी ने चंपई सरकार को घेरा

Chatra Naxali

चतरा.. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने चतरा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। चंपई सोरेन ने कहा कि

चतरा जिले में नक्सली मुठभेड़ के दौरान दो जवानों के शहीद होने की खबर से मर्माहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

हमारी सरकार शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है, और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मैंने घायल जवानों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों और बढ़ती नक्सली गतिविधियों पर बीजेपी ने चंपई सरकार को आड़े हाथों लिया है। राँची में इलाज करा रहे जवान से मिलने गए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि
राजनीतिक अस्थिरता व कमजोर नेतृत्व के कारण आज नक्सलवाद झारखंड में पुन: अपने पांव पसार रहा है, “नक्सलवाद झारखंड की बड़ी चुनौती बनती जा रही है ! जोरी थाना बॉर्डर इलाके के बेरियो थाना क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मियों के शहीद होने की बेहद ही दुखद खबर मिली और इस घटना में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है। अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस के जांबाज शहीद सिकंदर सिंह जी एवं शहीद सुकन राम जी के बलिदान को नमन और परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

मामले की जानकारी मिलते ही रांची के आर्किड हॉस्पिटल में इलाजरत पुलिसकर्मी श्री आकाश सिंह से मुलाकात की एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं चिकित्सकों को इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं करने की बात कही। जांबाज पुलिसकर्मी श्री आकाश सिंह जी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना करता”

IMG 4679

आजसू के मुखिया सन्देश महतो में भी X पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि

“चतरा जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के शहीद होने की अत्यंत दुःखद सूचना मिली। ईश्वर शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शहीद हुए जवानों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना एवं घायल हुए जाबाज़ जवानों की जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

आपको बता दें कि चतरा के जोरी थाना बॉर्डर इलाके के बेरियो थाना क्षेत्र में नक्सली और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं,जबकि 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस की मुठभेड़ नक्सलियों से हो गई,जिसमें दो जवान शहीद हो गए है।

शहीद दोनों जवान सदर थाना में तैनात थे, शहीद सिकंदर सिंह गया जिले के वजीरगंज के रहने वाले थे, वही शहीद पुलिसकर्मी सुकन राम पलामू के रहने वाले थे। तीन में से एक घायल जवान आकाश सिंह को चौपर के माध्यम से रांची भेजा गया ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now