- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, ये आया फार्मूला

रांची : राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ऐलान के दो दिनों बाद ही झारखंड की सियासत गर्म होने लगी है, कांग्रेस ने राहुल के झारखंड पहुंचने के पहले ही यहां लोकसभा चुनाव के दौरान कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसका खाखा तैयार कर लिया है। कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान 14 में 9 सीटों पर चुनाव लड़ने का एक तरह से फैसला कर लिया है।

झारखंड में कांग्रेस राँची,हज़ारीबाग़,खूंटी,धनबाद,लोहरदगा,सिंहभूम,गोड्डा,कोडरमा,चतरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है । 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को झारखंड से सिर्फ एक सीट मिली थी वह थी पश्चिमी सिंहभूम की जहां से गीता कोड़ा चुनाव जीतकर संसद पहुंची। जाहिर सी बात है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस झारखंड में बड़े भाई की भूमिका में ही रहना पसंद कर रही है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से ज्यादा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास थी। कांग्रेस के फार्मूले पर झामुमो और आरजेडी का क्या रुख होगा इसका इंतजार है लेकिन इतना तो तय है कि आने वाले समय में झारखंड में सीटों को लेकर महागठबंधन या इंडिया एलाइंस में खटपट होना तय है। को बता दे कि राहुल की भारत जोड़ो नया यात्रा झारखंड से होकर भी गुजरेगी जिसके तहत 13 जिलों में राहुल गांधी यात्रा करेंगे।

See also  लोहरदगा में 1.30 करोड़ का अवैध शराब भरा कंटेनर जब्त, धनबाद में 70 लाख की अवैध शराब और स्प्रिट बरामद

jharkhand congress 1सबसे बड़ा पेंच चतरा सीट को लेकर सामने आ सकता है क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद के सुभाष यादव यहां से चुनाव लड़े थे हालांकि इससे पहले धीरज साहू कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। हाल के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को यहां सफलता नहीं मिली है जबकि राजद और बीजेपी के उम्मीदवार यहां से जीतते रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now