- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

निक्की प्रधान के जिले खूँटी में पहुँची महिला हॉकी टीम, किया ओलंपिक क्वालीफ़ायर के प्रैक्टिस

Hockey Women’s Team at Khuti

खूँटी. FIH हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर के लिए झारखंड आयी भारतीय महिला हॉकी टीम आज खूंटी पहुंची। इस दौरान पारंपरिक रूप से टीम का स्वागत किया गया। खूंटी के एस्ट्रोटर्फ मैदान में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच का अभ्यास किया। टीम में खूंटी जिले की निक्की प्रधान सहित भारतीय टीम के सभी हॉकी खिलाड़ी शामिल रही। इस दौरान उपायुक्त, लोकेश मिश्रा, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, आई.टी.डी.ए सहित जिले के हॉकी खिलाड़ी और खेलप्रेमीयों ने उपस्थित होकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बिरसा कॉलेज परिसर के एस्ट्रोटर्फ मैदान में अभ्यास मैच खेलते देखा।

Hockey Women’s Team at Khuti
उपायुक्त द्वारा महिला हॉकी टीम का स्वागत
Hockey Women’s Team at Khuti
प्रैक्टिस करती महिला टीमk

अभ्यास के पश्चात उपायुक्त, लोकेश मिश्रा द्वारा सभी खिलाड़ियों एवं टीम के कोच को सम्मानित किया गया।मौके पर उपायुक्त ने कहा कि खूंटी में टीम के अभ्यास से जिले में हॉकी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि खूंटी के लिए हर्ष की बात है कि यहां भारतीय टीम प्रैक्टिस के लिए पहुंची है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मैच के लिए शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया।

See also  केपी शर्मा ओली के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दिया, बालेंद्र शाह को अंतरिम PM बनाने की मांग, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री को लोगों ने पीटा

इस दौरान निक्की प्रधान ने बताया कि हमारी टीम प्रेरित है, विशेषकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद. उन्होंने कहा, हमारी तैयारियां पूरी हैं और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उचित तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए हर्ष का विषय है कि वो अपने जिले में आकर मैच का अभ्यास कर रही हैं।

रांची के मोरहाबादी स्थित मोरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 13 से 19 जनवरी तक एफआइएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है।

भारत अपने शुरुआती मैच में 13 जनवरी को अमेरिका से भिड़ेगा, उसके बाद 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगा। एक दिन के आराम के बाद भारत 16 जनवरी को इटली से खेलेगा। सेमीफाइनल 18 जनवरी और फाइनल 19 जनवरी को होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now