बिहार विधानपरिषद के 11 सीटों के लिए 21 मार्च को होगा चुनाव, नीतीश कुमार, राबड़ी देवी और मंत्री संतोष मांझी का खत्म हो रहा है कार्यकाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 23, 2024

पटना : बिहार विधानपरिषद की खाली हो रही है 11 सीटों पर 21 मार्च को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने तारीख का एलान शुक्रवार को कर दिया। चार मार्च को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। 11 मार्च तक नामांकन किया जा सकता है। 21 मार्च को शाम में चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।

election date
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मंत्री संतोष मांझी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके साथ ही विधानपरिषद के उप सभापति रामचंद्र पूर्वे, कांग्रेस के प्रेम चंद्र मिश्रा, खालिद अनवर, मंगल पांडे, रामेश्वर महतो, शाहनवाज हुसैन, संजय पासवान और संजय झा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसमें संजय झा वर्तमान में जेडीयू से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए है।

See also  पटना हाईकोर्ट से लालू यादव और राबड़ी देवी को राहत, कोर्ट ने राज्य सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now