मंत्री रामेश्वर उरांव ने कर दी बाबूलाल मरांडी की तारीफ, निशिकांत ने कसा तंज, कहा- “डूबते जहाज को छोड़ने का आ गया समय”

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 29, 2024

रांची : झारखंड सरकार के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष और राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जमकर तारीफ की। उन्होने मरांडी के मुख्यमंत्री काल की तारीफ करते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्री काल में ईमानदारी थी, बाबूलाल ईमानदार और सक्षम अधिकारियों को महत्व देते है।
रामेश्वर उरांव ने आगे कहा कि वह इस बात के गवाह है कि झारखंड कैसे बना, झारखंड अलग राज्य का उद्देश्य बिहार के शोषण से मुक्ति थी। मरांडी के समय से यहां विकास शुरू हुआ। शासन, प्रशासन और सरकार में बेईमानी नहीं के बराबर थी। वर्तमान समय में हम काफी आगे कढ़े है, लेकिन उतना नहीं जितना होना चाहिए। यदि इस राज्य को बचाना है तो यहां के आदिवासियों और मूलवासियों को बचाना होगा।

nishikant
राज्य सरकार के मंत्री की इस तारीफ के बाद इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने तो रामेश्वर उरांव के इस बयान को लेकर सरकार पर तंज कसा है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “झारखंड कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता व वित्त मंत्री रामेश्वर उरॉंव जी ने आज नैतिक साहस दिखाया, उन्होंने भाजपा सरकार व पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी को सबसे ईमानदार बताया। रामेश्वर जी अब डूबते जहाज़ कॉंग्रेस को छोड़ने का सही समय है। हेमंत सोरेन जी की भ्रष्टाचारी सरकार को गिराकर आम जनता को राहत दीजिए,”

See also  Sita Soren को बाबूलाल मरांडी ने किया साइड लाइन, गीता कोड़ा का BJP में बढ़ा कद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now