- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

राहुल गांधी ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा अर्चना, निशिकांत के इलाक़े में निकली न्याय यात्रा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 3, 2024

Nyay Yatra Deoghar

,देवघर में राहुल गांधी की न्याय यात्रा बाबा वैद्यनाथधाम के द्वार पर रूकी। राहुल गांधी ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा वैद्यनाथधाम थाम में परंपरागत तरीक़े से पूजा अर्चना की। मंदिर में राहुल गांधी गुलाबी धोती और अंग वस्र में  नज़र आए। उन्होंने मनोकामना ज्योतिर्लिंग की पूजा की । राहुल गांधी को पूजा कराने के लिए बड़ी संख्या में पंडे मौजूद थे।

IMG 4592

इससे पहले उन्होंने गोड्डा में बीजेपी पर आरोप लगाया कि

साजिश के तहत आदिवासियों के अधिकारों को कमज़ोर किया जा रहा है। मोदी की शह पर उनका ‘मीडिया मित्र’ खुलेआम आदिवासियों का अपमान करता है और ‘कॉर्पोरेट मित्र’ उनके संसाधनों को लूटता है। कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए वन अधिकार जैसे कानून बनाए, आदिवासी बिल लेकर आये, सरना धर्म कोड लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए।पर भाजपा आदिवासियों की हितों की रक्षा करने वाला कोई भी कानून लागू नहीं होने देती, क्योंकि उनका लक्ष्य आदिवासियों की ज़मीनें और अन्य संसाधन छीन कर अपने कॉर्पोरेट मित्रों को देना है।झारखंड की महान धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लड़ कर आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की। आज के अंग्रेज “मोडानी” चाहते हैं कि आदिवासियों का अपने ही जल, जंगल और ज़मीन पर कोई हक़ न हो।कांग्रेस प्रतिबद्ध है कि आदिवासी समाज समृद्ध बने और उनकी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रहे।

Nyay Yatra

See also  रिम्स निदेशक को हटाये जाने पर हाईकोर्ट की रोक, डॉक्टर राजकुमार को मिली बड़ी राहत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now