BJP की लव कुश रथ में लगी आग, झुलसने से चालक हुआ घायल, हवन की आग की चपेट में आने से हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 12, 2024

बेगूसराय : बिहार बीजेपी की ओर से राज्य भ्रमण पर निकले बीजेपी के लव कुश रथ में आग लग गई। आग लगने से रथ जलकर खाक हो गया। इस हादसे में रथ का चालक झुलस गया है जिसका इलाज कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि एक खुले टक में हवन कुंड बनाया गया था, हवन के जलते रहने के कारण टक आग की चपेट में आ गया और ये हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ और सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। बीजेपी का लवकुश रथ सिंघौल के हर्ष गार्डन में लगा हुआ था जब ये हादसा हुआ।

begusarai rath

राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बीजेपी का ये लव कुश रथ बिहार के जिलों में जा रहा है। देर रात करीब 12 बजे हवन के खत्म होने के बाद भी आग पूरी तरह बुझी नहीं और रथ को अपने चपेट में ले लिया। शुक्रवार को मंदिर में आज राम जन्म भूमि को लेकर पूजन कार्यक्रम होना है उसके बाद रथ को आगे रवाना होना था।

See also  लोहरदगा के पेशरार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डा.आशा लकड़ा का जनसंवाद :आदिवासी इलाकों की समस्याओं पर अफसरों को दिया एक्शन प्लान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now