BJP विधायक की भारी फजीहत, विधायक के सामने ही जलाया उनका पुतला, शिलान्यास किये बिना लौटे विरंची नारायण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2024

बोकारो : बीजेपी विधायक विरंची नारायण को अपने विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ा है। स्कूल भवन का शिलान्यास करने गए ग्रामीणों ने विधायक को खदेड़ दिया। विधायक विरंची नारायण बिना शिलान्यास किये ही बैरंग गांव से लौट गए।

biranchi virodh
दरअसल, बीजेपी विधायक विरंची नारायण स्कूल भवन का शिलान्यास करने गए थे, वहां मौजूद ग्रामीणों ने उनका जमकर विरोध किया। विरोध का हाल ये था कि विधायक के सामने ही ग्रामीणों ने उनका पुतला जला दिया। ग्रामीण झारखंडी एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए विधायक को गांव से बाहर जाने को कहते रहे। भारी विरोध और फजीहत के बाद विधायक विरंची नारायण को गांव से बिना शिलान्यास किये ही लौटना पड़ा।

bokaro

ग्रामीणों का कहना था कि विधायक पिछले चार साल में गांव का हाल जानने नहीं आये अब जब इसी साल चुनाव होना है तो विधायक गांव का दौरा कर रहे है, स्कूल का शिलान्यास कर रहे है।ये पूरा मामला चास प्रखंड के सोना बाद गांव का मामला है जहां विधायक का भारी विरोध हुआ। ये गांव झारखंड और बंगाल के बॉडर पर है और काफी पिछड़ा माना जाता है।

See also  प्रधानमंत्री ने सेट किया चुनावी एजेंटा, रोटी-बेटी और माटी पर होगा चुनाव, झारखंड में आदिवासी और हिन्दुओं की आबादी घटने पर चिंता जताई, जेएमएम कांग्रेस के वायदों पर किया हमला

viranchi virodh 1

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now