बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में सम्राट चौधरी को बनाया गया नेता और विजय सिन्हा को उपनेता, सुशील मोदी का पत्ता कटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 28, 2024

पटना : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार बीजेपी से निकलकर आ रही है जिसमें बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधानमंडल दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता बनाया गया है। इसका मतलब ये हुआ कि अब ये दोनों आज मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेंगे और उपमुख्यमंत्री बनेंगे। अबतक सुशील मोदी डिप्टी सीएम की रेस में आगे चल रहे थे।

विधायक दल की बैठक के बाद सम्राट चौधरी जेडीयू नेता संजय झा के साथ मुख्यमंत्री आवास रवाना हो गए, जहां एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी, जहां नीतीश कुमार को एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा। उसके बाद एनडीए का प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। शाम 4 बजे के बाद नई सरकार का शपथग्रहण होगा।

samrat

See also  झारखंड के बाद अब बिहार में ऑपरेशन लोटस, कांग्रेस और आरजेडी के तीन विधायक हुए बीजेपी में शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now