बजट सत्रः झारखंड विधानसभा की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 23, 2024

रांची : झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो की ओर से शोक प्रस्ताव लाया गया। विधानसभा अध्यक्ष , मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, नेता विपक्ष अमर बाउरी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो , विधायक प्रदीप यादव, कललेश सिंह, विनोद सिंह, सरयू राय समेत कई सदस्यों ने दिवंगत हो गए विभूतियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
विधानसभा में सदन में जमुआ के विधायक रहे चंद्रिका महथा, बिहार के मुंगेर से लोकसभा सदस्य रहे ब्रह्मानंद मंडल, बिहार विधान सभा के पूर्व सदस्य गुणानंद झा, सरयुग मंडल, कानून जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले न्यायविद् फली एस नरीमन, आचार्य विद्यासागर महाराज, डॉ प्रभा अत्रे, उस्ताद राशिद खान और अमीन सयानी समेत कई विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गयी।

cm spikar

See also  चंपाई सोरेन सरकार का पहला बजट आज होगा पेश, 1.40 लाख करोड़ के करीब होगी राशि
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now