बुधवार को रांची लौटेंगे कांग्रेस के नाराज विधायक, केसी वेणुगोपाल के समझाने के बाद नाराजगी हो गई खत्म

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2024

रांची : चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से नाराज चल रहे कांग्रेस के विधायकों का गुस्सा अब शांत हो गया है। पिछले तीन दिनों से दिल्ली में डेरा जमाये कांग्रेस के आठ विधायकों से मंगलवार को कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेनुगोपाल ने मुलाकात की।

kc venugopal irfan ansari umashankar akela
चंपाई सोरेन कैबिनेट से पुराने चारों मंत्री को हटाने की मांग पर अड़े कांग्रेस के विधायकों ने एक अलग गुट बना लिया था। ये सभी विधायक शपथग्रहण के अगले दिन 17 फरवरी को दिल्ली चले गए थे। इन विधायकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी ने बैठक की। उनकी समस्याओं और आपत्तियों को सुना और रांची वापस जाने को कहा, लेकिन सभी विधायक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे या फिर संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल से मिलने की जिद्द पर अड़े रहे। इस मामले में कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग संघार ने मध्यस्ता की और विधायकों का संदेश पार्टी आलकमान तक पहुंचाया। आखिरकार तीसरे दिन उमंग संघार की पहल के बाद नाराज विधायकों से मिलने के लिए संगठन महासचिव तैयार हुए और मंगलवार को आठ विधायकों से मिले। केसी वेणुगोपाल ने उन्हे रांची वापस लौटने को कहा है और जल्द ही इस पूरे मामले का हल करने का आश्वासन दिया है।

See also  शांदी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध, फौजी पर गर्भपात कराने का भी आरोप

kc venugopal amba prasad

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now