कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन का साथ देने के जनता का जताया आभार , कहा-गौरवान्वित भी हूं और दुःखी भी

रांची : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के तीन हफ्ते बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने देश की जनता और झारखंड वासियों के नाम एक भावनात्मक पोस्ट लिखा है। उन्होने लिखा मुख्य रूप से लोगों का आभार जताते हुए लिखा है कि “आज अन्याय के खिलाफ हेमन्त जी लड़ रहे हैं. आप सभी देश और झारखण्ड वासी जिस समर्पण के साथ उनके साथ खड़े हैं, उसके लिए मैं सभी की आभारी हूं”
हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने लिखा है कि पिछले 24 दिनों से अन्यायपूर्ण कारावास का सामना कर रहे मेरे जीवन साथी, हेमन्त सोरेन जी के संघर्ष को अनुभव कर मैं गौरवान्वित भी हूं, दुःखी भी हूं। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दृढ़ता और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की उनकी हिम्मत के फलस्वरूप आज वो जेल में हैं। बाबा साहेब के शब्द “छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल करना पड़ता है” ने हेमन्त जी को हमेशा प्रेरित किया है।

See also  पलामू में टेंडर विवाद को लेकर धमकी मिलने के बाद ठेकेदार के घर 15 राउंड फायरिंग

राज्यवासियों की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा हेमन्त जी की पहली प्राथमिकता रही है। परिवार, मैं और बच्चे उनके लिए बाद में आते हैं। आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी के संघर्ष से हमें जो राज्य मिला, उसे संवारना और लोगों को हक़-अधिकार दिलाना ही उन्होंने अपना सर्वस्व माना।

हेमन्त जी सामाजिक न्याय और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करते रहे हैं। अपने और अपने राज्यवासियों के अधिकारों को हासिल करने के उनके संकल्प, मुझे उनकी आवाज़ को और गति देने के लिए प्रेरित करता है। उनकी यह संघर्षशीलता हमें सिखाती भी है कि हक़-अधिकारों की रक्षा और उन्हें हासिल करना हमारा कर्तव्य है, न केवल अपने लिए, बल्कि समाज के उत्थान और समृद्धि के लिए भी।

आज अन्याय के खिलाफ हेमन्त जी लड़ रहे हैं। आप सभी देश और झारखण्ड वासी जिस समर्पण के साथ उनके साथ खड़े हैं, उसके लिए मैं सभी की आभारी हूं। न्याय के लिए हमें यह लड़ाई मिलकर लड़ना है और लड़कर जीतना है।

See also  BPSC शिक्षक की पकड़ौआ विवाह: प्रेमिका के साथ शादी से किया इंकार तो कर दी जबरन शादी

जय जोहार!🏹
जय झारखण्ड!

#झारखण्ड_झुकेगा_नहीं

kalpna soren postkalpna post

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now