आखिरकार केके पाठक को नीतीश ने झूका दिया, शिक्षकों के लिए स्कूल के टाइम टेबल में हुआ बदलाव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 28, 2024

पटना : बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के टाइम टेबल को लेकर नीतीश कुमार और केके पाठक के बीच चल रही रस्साकस्सी के बीच केके पाठक को आखिरकार झुकना पड़ा। मुख्यमंत्री के आदेश को अनदेखा कर केके पाठक दिल्ली चले गए। विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री द्वारा उनके आदेश की आलोचना के बाद भी पाठक अड़े रहे। छात्रों के लिए उन्होने समय सारिणी तो बदल दी लेकिन शिक्षक के मामले में अड़े रहे।
आखिरकार बुधवार को शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर स्कूल के नये समय सारिणी का एलान किया। सरकारी स्कूल अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। इस फैसले को तत्काल शिक्षा विभाग ने जारी करने का आदेश दिया है।

latter 3

See also  जमशेदपुर के स्कूल में नाबालिग लड़की का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now