हेमंत सोरेन और आदिवासियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे पत्रकार सुधीर चौधरी,CM चंपई सोरेन ने अपने अंदाज में दिया जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 3, 2024

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद टीवी एंकर सुधीर चौधरी द्वारा हेमंत सोरेन और आदिवासियों को लेकर कहे गए आपत्तिजनक शब्दों का मामले ने तूल पकड़ लिया है। रांची से लेकर दुमका तक और दुमका से दिल्ली तक आदिवासी संगठनों ने इस आपत्ति और रोष जताते हुए सुधीर चौधरी पर एसटी-एसटी एक्ट के तहत कई केस कर दिया है। सुधीर चौधरी की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

champai soren tweet

टीवी चैनल आजतक से सुधीर चौधरी पर कार्रवाई करने की मांग आदिवासी संगठन कर रहे है।
इसी मामले को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने अंदाज में सुधीर चौधरी को आईना दिखाया है। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” मिश्र के फराओ से लेकर मेसोपोटामिया तक, दुनिया की कई सभ्यतायें खत्म हो गईं, लेकिन हम बचे हुये हैं, क्योंकि हम प्रकृति- पूजक हैं, और हर मुसीबत से जूझने का जज़्बा रखते हैं।
हम दुनिया की सबसे पुरानी जीवित सभ्यता से हैं, जिसने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा।
#आदिवासी होने पर गर्व है।”

See also  Ulgulan Maha rally के पोस्टर में चंपाई सोरेन की तस्वीर नहीं, बाबूलाल ने बताया आदिवासी का अपमान, BJP प्रवक्ता बोले-CM की तस्वीर ढूंढो तो जाने

jmm tweet
वही जेएमएम ने भी इस पूरे मामले को देश की प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मू के अपमान से जोड़ते हुए सुधीर चौधरी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आदिवासी संगठन और जेएमएम ने सुधीर चौधरी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुहिम छेड़ दी है।

jmm sudirjmm bjp

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now