- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

फ्लोर टेस्ट के पहले आरजेडी के विधायकों की तेजस्वी के आवास में पार्टी, ऐसे कटी विधायकों की रात, नाश्ता और खाने का ऐसा है इंतजाम

पटना : बिहार में 12 फरवरी को एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी के सभी विधायक गया में जमें हुए है। वहां के अलग अलग होटलों में उनके रहने का इंतजाम है। चिंतर शिविर के नाम पर बहुमत परीक्षण की रणनीति बन रही है। जेडीयू के विधायक आज मंत्री विजय चौधरी के आवास पर हो रहे भोज में शामिल होंगे। शनिवार को मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर हुए भोज में कई विधायक नहीं पहुंचे थे। असली इंतजाम तो लालू यादव की ओर से अपने विधायकों के लिए किया गया था।

rjd mla
शनिवार शाम से ही आरजेडी के विधायक 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर जमें हुए है। रात में विधायकों के भोजन का इंतजाम तेजस्वी आवास में ही किया गया था। विधायकों ने राउंड टेबल का खूब मजा लिया। रविवार सुबह से ही तेजस्वी आवास में फल और सब्बिजयां जानी शुरू हो गई। विधायकों के लिए लिट्टी-चोखा का विशेष इंतजाम किया गया है। फल में विधायकों के लिए कीवी का इंतजाम किया गया है।लिट्टी चोखा से लेकर नान रोटी समेत अन्य पकवान बनाने वाले कारीगर को बुलाया गया।

See also  थोड़ी देर में नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट, मुख्यमंत्री पहुंचे विधानसभा, पैदल विधायकों को लेकर विधानसभा आए सम्राट चौधरी

tejashwitejashwi house

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now