बड़ी खबरः पटना में तेजस्वी यादव के आवास पहुंचे एसएसपी और एसडीएम, आनंद मोहन के बेटे ने लगाया बड़ा आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 11, 2024

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के 5 देशरत्न मार्ग स्थित आवास से आ रही है। जहां पटना के एसएसपी और एसडीएम पुलिस बल के साथ पहुंचे है। तेजस्वी यादव के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल को आरजेडी समर्थकों के नाराजगी का सामना करना पड़ा। तेजस्वी और लालू के समर्थकों ने पुलिस बल को पीछे धकेल दिया है। एसएसपी और एसडीएम के तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचने के कई मायने निकाले जा रहे है। आरजेडी समर्थक नीतीश कुमार के खिलाफ और तेजस्वी यादव के समर्थन में लगातार नारेबाजी कर रहे है।

anshuman anand
वही दूसरी ओर आनंद मोहन के छोटे बेटे अंशुमन आनंद ने पाटलिपुत्रा थाने में आवेदन देकर अपने बड़े भाई चेतन आंनद के गायब होने की सूचना दी है। उन्होने बताया कि चेतन आनंद पिछले दो दिनों से गायब है और उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है, उनकी खोज की जाए। आरजेडी के विधायक चेतन आनंद शनिवार रात में तेजस्वी यादव के आवास में नजर आये थे। वो तेजस्वी यादव के साथ गिटार और संगीत का मजा लेते हुए नजर आए थे। माना जा रहा है कि इसी मामले को लेकर पटना के एसएसपी तेजस्वी यादव के आवास पहुंचे है।

See also  बिहार विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, RJD के 3 विधायक NDA की ओर, BJP के 3 विधायक गायब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now