- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर के मुरीद हुए पीएम मोदी, राम भजन ने प्रधानमंत्री को कर लिया मोहित

पटना : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। कैलाश खेर से लेकर, मैथिली ठाकुर तक की गायिकी भक्तिमय माहौल को और उर्जावान बना रही है। प्रधानमंत्री भी इनके रामभजन के मुरीद हो गए है। उन्होने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर के रामभजन की तारीफ करते हुए राम भक्तों से उनके भजन को सुनने का आग्रह किया है।

modi 1
लोक गायिका मैथिली ठाकुर द्वारा गाया गया यह भजन शबरी और प्रभु श्री राम से जुड़ा है। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों को प्रभु श्री राम के जीवन और आदर्शों से जुड़े एक-एक प्रसंग का स्मरण करा रहा है। ऐसा ही एक भावुक प्रसंग शबरी से जुड़ा है। सुनिए, मैथिली ठाकुर जी ने किस तरह से इसे अपने सुमधुर सुरों में पिरोया है।

मैथिली ने भजन की तारीफ करने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है। मैथिली मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली हैं। वह हिंदी, भोजपुरी और मैथिली जैसी भाषाओं में कई भजन और गीत गा चुकी हैं। इनके प्रभु श्री राम से जुड़े विवाह गीत को काफी पसंद किया गया है।

See also  Bihar Politics: चुनाव के लिए एनडीए में सीटों के बंटवारे का काम पूरा, औपचारिक घोषणा आज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now