विधानसभा से गायब रहने वाले JDU विधायक डॉक्टर संजीव पर केस, बीमा भारती और दिलीप राय को अगवा करने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 12, 2024

पटना : इस वक्त की बड़ी बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही है जहां जेडीयू विधायक डॉक्टर पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले गायब रहे डॉक्टर संजीव पर जेडीयू विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

fir 1
पटना के कोतवाली थाने में विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण का मामला हरलाखी से जेडीयू विधायक सुधांशू शेखर ने कराया है।एफआईआर में जेडीयू विधायक संजीव कुमार और आरजेडी नेता इंजीनियर सुनील पर अपहरण करने का आरोप लगाया गया है।

JDU विधायक डॉ संजीव पर पार्टी के विधायकों को तोड़ने का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया जा रहा है,रविवार की रात जेडीयू विधायक डॉ संजीव को नवादा में पुलिस ने रोका था।उन्हें रात भर पुलिस की सुरक्षा में नवादा के एक सरकारी गेस्ट हाउस में रोका गया था, सुबह पुलिस की सुरक्षा में उन्हें विधानसभा लाया गया ।डॉ संजीव ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और सरकार के विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट भी दिया था।

वहीं, बीमा भारती  विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होने के बाद विधानसभा में पहुंची थी. बीमा भारती ने कहा था कि उन्हें मोकामा में पुलिस ने रोक लिया था और उनके पति और बेटे को हिरासत में ले लिया था।बीमा भारती कह रही थीं कि इसके कारण ही वे विधानसभा में लेट से पहुंची,उधर, जेडीयू के विधायक दिलीप राय तो सदन में पहुंचे ही नहीं, अब उनके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जेडीयू विधायक सुधांशू शेखर ने आरोप लगाया है कि उनके विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ का ऑफर दिया गया था।

fir 2

See also  रीतलाल यादव के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाने का धंधा, धराया राजद विधायक का करीबी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now