MLC चुनाव में RJD का ‘M’ समीकरण, राबड़ी देवी सहित तीन महिलाएं और दो मुस्लिम उम्मीदवार जाएंगे विधानपरिषद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 8, 2024

पटना : बिहार विधानपरिषद चुनाव को लेकर आरजेडी की ओर से महागठबंधन उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी गई है। महिला दिवस के अवसर पर जारी लिस्ट में तीन महिलाओं को जगह दी गई है। आरजेडी की ओर से राबड़ी देवी, उर्मिला ठाकुर और माले की ओर से शशि यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। अब्दुल बारी सिद्धिकी और सैयद फैजल अली का नाम पर है। कांग्रेस के किसी उम्मीदवार का नाम इस लिस्ट में नहीं है। सीटों की संख्या के हिसाब से महागठबंधन पांच उम्मीदवार को विधानपरिषद भेज सकता है और आरजेडी ने पांचों उम्मीदवार की सूची जारी कर दी। आरजेडी की ओर से कहा जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव में आरजेडी और माले ने कांग्रेस उम्मीदवार अखिलेश सिंह को समर्थन दिया था इसलिए अब कांग्रेस इन उम्मीदवार को समर्थन देगी।

rjd 1

See also  Bihar की चार लोकसभा सीट सहित 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने डाला पहला वोट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now