- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

कल्पना सोरेन के पॉलिटिकल लांचिंग के लिए गिरिडीह तैयार, कल्पना, हेमंत और चंपाई के पोस्टरों से सजा मंच

गिरिडीह : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सोमवार को गिरिडीह के झंडा मैदान से अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन की शुरूआत कर रही है। समारोह स्थल से लेकर पूरे शहर को भव्य तरीके से सजाया गया है। गिरिडीह के झंझा मैदान से लेकर पूरे जिले में कल्पना के पोस्टर बैनर लगे हुए है। जेएमएम कार्यकर्ता कल्पना के पॉलिटिकल लांचिंग को लेकर जबदस्त उत्साह में है। कई पोस्टर में हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की तस्वीर के साथ लिखा हुआ है भैया भाभी मत घबराना तेरे साथ है सारा जमाना।

kalpna hemant poster 1
गिरिडीह जिला सोरेन परिवार विशेष तौर पर कल्पना सोरेन के लिए खास महत्व रखता है। इसी जिले के गांडेय विधानसभा सीट से विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दिया था और कहा ये जा रहा था कि कल्पना इस सीट से उपचुनाव लड़ सकती है। कल्पना के गिरिडीह से लोकसभा लड़ने की भी संभावनाएं जताई जा रही है। कल्पना के राजनीति में कदम रखने के लिए भी गिरिडीह जिला को चुना गया है जहां जेएमएम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में वो शामिल होंगी। 27 फरवरी को हुए रांची के पुराना विधानसभा में हेमंत सोरेन को लेकर जेएमएम के कार्यक्रम में कल्पना शामिल नहीं हुई थी, उनकी राजनीतिक और सामाजिक जीवन की शुरूआत के लिए गिरिडीह को चुना जाना खास संदेश दे रहा है। शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन की शुरूआत भी गिरिडीह से ही की थी। इसलिए गिरिडीह सोरेन परिवार के लिए खास अहमियत रखता है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के CM हेमंता बिस्व सरमा को लिखी चिट्ठी, ट्री ट्राइब को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग

champai kalpna hemant poster
गिरिडीह में हो रहे जेएमएम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी शामिल होंगे। इसके साथ मंत्री बसंत सोरेन, हफीजुल हसन, बेबी देवी, मिथिलेश ठाकुर, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व विधायक सरफराज अहमद, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा सहित जेएमएम के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता इस समारोह में मौजूद रहेंगे।

kalpna soren poster 1

kalpna champai poster

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now