- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संसदीय क्षेत्र के जनजातीय छात्रों को दी बड़ी सौगात, एकलव्य विद्यालय का सिमडेगा में शुभारंभ

सिमडेगा : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संसदीय क्षेत्र खूंटी के सिमडेगा जिले में 100 करोड़ से अधिक लागत से बने आदिम जनजातीय बच्चों के लिए बने एकलव्य विद्यालय का उद्घाटन किया। सिमडेगा के पाकरटांड, बांसजो और जलडेगा प्रखंड में एकलव्य स्कूल का उद्घाटन किया गया।

eklavya school
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज मेरे संसदीय क्षेत्र खूंटी के सिमडेगा जिला के बांसजोर में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।हमें खुशी है कि जिसका शिलान्यास हमने किया था उसका उद्घाटन भी हम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री narendramodi जी के नेतृत्ववाली सरकार की यह कोशिश होती है कि समयबद्ध तरीके से काम पूरा हो। अभी एकलव्य विद्यालयों के लिए 10हजार शिक्षकों की बहाली हो चुकी है। झारखंड में 21स्कूल बन चुके हैं।पुरानी सरकारों ने जनजातीय लोगों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया। घर के पास कोई स्कूल न होने के कारण पढ़ाई के लिए घर से दूर जाना पड़ता था। जिसके कारण कई बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते थे,आज यह स्थिति नहीं है।
हमारा लक्ष्य देशभर में ऐसे लगभग 740 स्कूल खोलने का है, जिसमें हर साल 3.5 लाख जनजातीय छात्रों को उनके अपने वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।मुझे उम्मीद है कि विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में एकलव्य के बच्चे सहभागी होंगे।

See also  धनबाद में BCCL के वाशरी में बड़ा हादसा,100 फीट ऊंचा साइलो प्लांट धराशायी,फंसे मजदूर को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now