कोडरमा में KTPS कॉलोनी के 14 फ्लैट में चोरी, सुरंग बनाकर कॉलोनी में दाखिल हुए थे चोर, 3-4 करोड़ का कैश और जेवरात ले गया चोर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 17, 2024

कोडरमा : जयनगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात हुई है। कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के 14 स्टॉफ क्वार्टर में शुक्रवार देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 3 से 4 करोड़ रूपये के कैश और जेवरात की चोरी हुई है।

chori
चोरों ने स्टॉफ क्वार्टर के सिर्फ उन घरों को निशाना बनाया जिसमें रहने वाले स्टॉफ या तो नाइट ड्यूटी में गए हुए थे या फिर किसी कारण से अपने घर में नहीं थे। बंद पड़े घरों को ही चोरों ने निशाना बनाया है। चोर दरवाजे पर लगा ताला और लॉक तोड़कर घर में दाखिल हुए और घर में रखे अलमारी, लॉकर, ड्रावर और दीवान पलंग में रखें सामानों को इधर-उधर बिखेर दिया और सिर्फ कैश और जेवरात लेकर भागे। चोरों ने प्लांट परिसर में दाखिल होने के लिए उसके बाहरी दीवार में सुरंग में बनाई और उसके बाद सोलर प्लांट की ओर से आवासीय परिसर में दाखिल हुए। अलग-अलग ब्लॉक में अलग-अलग क्वार्टर को निशाना बनाया। जिस तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, उससे चोरों के पास स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले लोगो की पुख्ता जानकारी होने से इनकार नहीं किया जा सकता। एक क्वार्टर में रहने वाले दंपति के परिवार में कल शादी होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही चोर शादी के जेवरात और कैश ले भागे। यहां रहने वाले लोगो ने बताया कि सुबह जब नींद खुली तो एक एक कर 14 क्वार्टर में चोरी की जानकारी मिली। हालांकि चोरो के दरवाजे तोड़ते और घर मे दाखिल होने की वारदात एक क्वार्टर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। फिलहाल जयनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि पुलिस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियो को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक टीम गठित की गई है।

See also  भयंकर युद्ध के मुहाने पर भारत-पाक? बड़ी मिसाइलें दागने लगे दोनों देश; जम्मू-कश्मीर में तेज धमाके

chori1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now