चाईबासा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के सात बंकर को किया ध्वस्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 29, 2024

चाईबासा : सुरक्षाबलों के द्वारा चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को गुरूवार को बड़ी सफलता मिली। जंगल के अंदर नक्सलियों द्वारा छुपने के लिए बनाये गए सात बंकर को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। नक्सली सुरक्षा बलों के मुवमेंट के समय या फिर जब वो जंगल में सुरक्षाबलों द्वारा घेर लिये जाते थे उस समय इस बंकर का इस्तेमाल किया करते थे।
जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है और नक्सलियों के सात बंकर को ध्वस्त किया गया है। इन बंकरों में 70 लोगों के छुपकर रहने की व्यवस्था थी। इस दौरान सुरक्षा बलों ने बंकर से दैनिक उपयोग की सामग्री एवं अन्य सामग्री को भी बरामद किया।

banker
बरामद सामानों में दो नक्सली काली वर्दी, एक नक्सली हरा वर्दी, 30 पीस पुल प्रेशर आईईडी मैकनिज्म, 16 नक्सली सहित्य, एक मुंडारी पुस्तक, एक सिरिंज आईईडी, दो मैकनिज्म, एमिनेशन पाउच, एक खाकी जैकेट, 76 नक्सली बैनर लाल सहित अन्य सामान है।

See also  रांची में महेंद्र सिंह धोनी ने भी किया मतदान, साक्षी धोनी के साथ पहुंचे पोलिंग बूथ , सेल्फी के लिए उमड़ पड़ी भीड़

गोइलकेरा थाना क्षेत्र के एक गांव हाथीबुरु एवं लोवाबेड़ा के बीच पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाया गया 5 किलो का आईईडी और एक स्पाईक होल भी बरामद हुआ, जिसे ध्वस्त कर दिया गया है।

ken bom
प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन जैसे खूंखार नक्सली नेताओं की तलाश में पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस कोल्हान और सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं, जिसमें चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखण्ड जगुआर, सीआरपीएफ की टीम शामिल है।

chaibasa

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now