- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

चाईबासा में सुरक्षाबलों को टोंटो जंगल में मिली बड़ी सफलता, करीब 100 लोगो के रहने वाले नक्सली कैंप को किया ध्वस्त

चाईबासा : गुरूवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली जब विशेष अभियान के दौरान नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया गया। इस कैंप में करीब 100 लोगों के रहने की व्यवस्था थी। इसके साथ सुरक्षा बल ने विस्फोटक और कई अन्य सामान भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र वनग्राम जिम्की इकीर और गुलगुल्छा के आसपास के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में एक पुराने नक्सली कैंप जिसमें 95 लोगों के रूकने की व्यवस्था थी, सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया है।

poster
पिछले साल 10 अक्टूबर 2023 से संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरु, तिलायबेडा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातौरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। ज्ञात हो कि
प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन् कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN. 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

See also  'मेरी पत्नी है पाकिस्तान की जासूस', रियल स्टेट कारोबारी का सनसनीखेज आरोप, केंद्र को लिख चिट्ठी

detonetar

अभियान के दौरान साथ ही उक्त नक्सली कैम्प से दैनिक उपयोग की चीजे भी पुलिस ने जब्त कि है, जिसमे
1. विस्फोटक के साथ तैयार आईईडी (2 किलो)-09
2. कॉर्डटेक्स वायर-200 मीटर
3. बिजली के तार-600 मीटर
4. सिरिज (आईईडी तैयार के लिए)-12
5. पिस्तौल की थैली-01
6. बैटरी (1.5 वी)-03
7. टॉर्च बैटरी-08
8. बैनर (सफेद) 01 9. लकड़ी का हथियार -01
10. पिदू बैग बकल-11
11. ब्लैक ट्रैक सूट-03 जोड़ी
12. पॉलिथीन शीट-06
13. हाथ से ड्रिलिंग मशीन -01
14. ड्रिलिंग मशीन रॉड -01
15. लोहे की छड़ (10)-11
16. मोबिल ऑयल -01 लीटर
17 साइड हैंड बैग -02
18. छोटा पिट्ठ बैंग-02
19. सैडल-04 जोडी
20. जूता-04 जोड़ी

detonetar 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now