- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप, पति के साथ बाइक टूर पर इंडिया आई थी

ganga rape

दुमका : इस वक्त की बड़ी खबर दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र से आई है जहां विदेशी महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। स्पेन की रहने वाली पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाइक टूर पर भारत आई थी। शुक्रवार रात उसके साथ कुरूमहाट में टेंट में सोने के दौरान सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सभी आरोपी बाइक से रेप करने के बाद भागलपुर की ओर भागे।

स्पेन से पति पत्नी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए थे। स्पेन से पाकिस्तान गए थे पाकिस्तान से बांग्लादेश आए थे और बांग्लादेश से यह झारखंड के दुमका में पहुंचे हुए थे। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे। 8 से 10 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। झारखंड से इनको नेपाल जाना था।

 

घटना के बाद पीड़िता को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है.,जहां उसका इलाज चल रहा है।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.,हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।घटना के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार को घेरा है।nishikant post

See also  दुमका गैंगरेप को लेकर बीजेपी का विधानसभा में हंगामा, एसपी और थाना प्रभारी पर लीपापोती का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now