- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

धनबाद के मैथन में बवालः पूर्व विधायक के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन पर CISF जवानों ने किया लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों ने की पत्थरबाजी, कई घायल

धनबाद : इस वक्त की बड़ी खबर धनबाद के मैथन से आ रही है जहां पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों पर सीआईएसएफ जवानों ने लाठीचार्ज किया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थरबाजी भी की गई। सीआईएसएफ जवानों के लाठीचार्ज की वजह से कई लोग घायल हो गए है।

lathicharge
डीवीसी प्रशासनिक भवन के समीप अरूप चटर्जी के नेतृत्व में मासस के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर दुकानदार प्रदर्शन कर रहे थे। डीवीसी क्षेत्र में दुकानों को खाली कराये जाने के विरोध में दुकानदार प्रदर्शन कर रहे थे उसी दौरान सीआईएसएफ जवानों ने दुकानदारों और मासस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। दुकान खाली कराये जाने के नोटिस के बाद भड़क गए थे और इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

dhanbad ghayal
प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया और प्रदर्शनकारियों को सीआईएसएफ जवानों के खदेड़ दिया। भगदड़ वाली स्थिति में दुकानदार डीवीसी क्षेत्र से भागे इस दौरान कई लोगों की बाइक सड़क किनारे गिर गया। दुकानदारों पर हुए लाठीचार्ज का पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने विरोध और निंदा की है।

See also  धनबाद में CBI छापेमारी के दौरान दीवार से बैग फेंकने का वीडियो वायरल, पटना-धनबाद के प्रिंसिपल इनकम टैक्स कमिश्नर रिश्वत लेते हुए थे गिरफ्तार

maithan

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now