मुख्यमंत्री चंपई सोरेन विधायक सुखराम उरांव के घर शादी समारोह में हुए शामिल, सुखराम के बेटे और बहू को सीएम ने दी शुभकामनाएं

पश्चिमी सिंहभूम : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंगलवार को विधायक सुखराम उरांव के घर हो रहे शादी समारोह में शामिल हुए। चक्रधरपुर के बनमालीपुर में हो रहे विधायक के बेटे की शादी में मुख्यमंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विधायक के बेटे और बहू को शादी की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और जोबा मांझी भी मौजूद रही।

sukhram
विवाह समारोह में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री ने सुखराम उरांव के पिता दिवंगत लट्टू उरांव की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

cm lattu
मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

cm birsa

See also  JDU विधानपार्षद के खिलाफ ED की कार्रवाई, मनी लॉड्रिंग मामले में राधा चरण सेठ की संपत्ति अटैच की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now