मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गिरिडीह, धनबाद, बोकारो के लाभुकों के बीच अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र वितरित किया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2024

गिरिडीह : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अबुआ आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र का वितरण किया। सभी लाभुकों के पास प्रथम किस्त के रूप में राशि डीबीटी के माध्यम हस्तांतरित की गई। इस समारोह के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी कुमार, विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, विधायक विनोद सिंह, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

cm champai soren 7
गिरिडीह के 17,860, बोकारो के 8,973 एवं धनबाद के 8,608 जरूरतमंद को अबुआ योजना का लाभ मिला। करीब ₹108 करोड़ प्रथम किस्त के रूप में DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गई। योजना के तहत गिरिडीह, बोकारो और धनबाद के 3,54,438 लाभुकों को विभिन्न चरणों में आवास देने का लक्ष्य निर्धारित है।

champai soren 10

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन माह के बाद राज्य के अन्य चिन्हित जरूरतमंद को नौ लाख अबुआ आवास देंगे। केंद्र सरकार ने गरीबों को आठ लाख आवास देने के आग्रह को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद आपकी सरकार ने 08 लाख नहीं 20 लाख जरूरतमंदों को अपने दम पर आवास देने हेतु अबुआ आवास योजना शुरू किया है। 60 वर्ष नहीं 50 वर्ष की उम्र में पेंशन… मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत ST/SC और सभी महिलाओं को 50 वर्ष की उम्र में पेंशन देने की योजना के तहत आवेदन लेने की प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ।सांकेतिक रूप से कुछ लाभुकों को पेंशन हेतु स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया।

अगले 3 महीने में 9 लाख परिवारों को देंगे अबुआ आवास योजना का लाभ

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अगले तीन महीना में 9 लाख जरूरतमंद आवासविहीन परिवारों को अबुआ आवास योजना का लाभ देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 3 महीने के भीतर 9 लाख गरीब परिवारों को एक साथ अबुआ आवास योजना का लाभ देंगे, इसकी पूरी तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन यापन करने वाले लोगों के दु:ख दर्द को नजदीक से समझने का कार्य किया है। हम विकास की राह में खड़े अंतिम पायदान के व्यक्ति तक राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचने का कार्य करेंगे। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत प्रखंड एवं जिला मुख्यालय के पदाधिकारी ने ग्राम-पंचायत तथा घर-घर पहुंचकर लोगों के समस्याओं का निराकरण करने का कार्य किया है। हमारी सरकार का प्रयास है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत की जाए।

See also  हैदराबाद के इस लग्जरी रिजार्ट में मजे ले रहे है गठबंधन के विधायक, सोमवार को लौटेंगे रांची

शिक्षा का अलख जगाने का हुआ कार्य

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर बेहतर कार्य किए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव लाने का कार्य कर दिखाया है। हमारी सरकार ने झारखंड के सरकारी स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना तक वृद्धि की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने राज्य में संचालित 5 हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का काम किया था। हम लोगों की सोच है कि यहां के गरीब, मजदूर, किसान के बच्चे भी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें इस हेतु उन्हें हर संभव मदद की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के सरकारी स्कूलों को स्कूल आफ एक्सीलेंस के रूप में अपग्रेड करने का काम किया है। आने वाले समय में भी बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमारे बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए पैसा बाधा नहीं बनेगी, यहां के बच्चे इंजीनियरिंग, मेडिकल, डिप्लोमा इत्यादि की डिग्री हासिल करें इस निमित्त गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना संचालित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीब, किसान, मजदूरों के घर पर शिक्षा का ‘दीप’ जलाने का कार्य कर रही है। हम शिक्षा का ऐसा ‘दीप’ जलाने का काम करेंगे जो कोई बुझा नहीं पाएगा।

See also  IPL 2026 Auction की फाइनल लिस्ट हुई अपडेट, इन नए 19 खिलाड़ियों को किया गया शामिल

हर खेत में पानी पहुंचाना लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य के साथ कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। संताल प्रमंडल, कोल्हान प्रमंडल तथा पलामू प्रमंडल के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन के माध्यम से किसान भाइयों के खेत तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयासरत है। कई विभिन्न डेमों एवं बराजों के माध्यम से सिंचाई हेतु पाइपलाइन बिछाकर किसान भाइयों के खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने पर हो रहा कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ने पर निरंतर कार्य हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के भीतर और रोड का जाल बिछाने का कार्य किया है। हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को जोड़ने के लिए 15000 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अच्छी सड़कों का होना बहुत जरूरी है। हमारी सरकार सड़क निर्माण का कार्य निरंतर कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

सर्वजन पेंशन योजना लाभकारी साबित हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने झारखंड में सर्वजन पेंशन योजना लागू की। इस योजना के लागू होने से पात्र महिला-पुरुष, विधवा माताएं-बहने तथा दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित किया जा सका है। वर्तमान समय में लगभग सभी पात्र लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। सर्वजन पेंशन योजना झारखंड वासियों के लिए लाभकारी योजना बना। अब हमारी सरकार पेंशन की महत्ता को देखते हुए एसटी, एससी समुदाय के महिलाओं सहित सभी वर्ग समुदाय की महिलाओं को 50 वर्ष के उम्र से ही पेंशन का लाभ देगी। वहीं एसटी, एससी समुदाय के पुरुषों को भी 50 वर्ष के उम्र से ही पेंशन योजना से जोड़ेंगे। जल्द ही हमारी सरकार 50 वर्ष पूर्ण कर चुके पात्र लाभुकों से पेंशन योजना से जोड़ने हेतु आवेदन लेगी।

See also  चंपाई सोरेन के बाद अब मधु कोड़ा पहुंचे बाबूलाल मरांडी के दरबार में, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से बंद कमरें में हुई मुलाकात

कई क्षेत्रों में हुए बेहतर कार्य

मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कई कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार कोरोना संक्रमण के दिनों से ही अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने का कार्य किया है। कोरोना संक्रमण के समय झारखंड ने बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण पेश किया है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से लाने का कार्य कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने झारखंड वासियों को 100 यूनिट बिजली नि:शुल्क देने का कार्य किया है। बड़ी संख्या में 100 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ लोगों ने लिया है। अब हमारी सरकार योजना लेकर आ रही है कि झारखंड वासियों को 100 यूनिट ही नहीं बल्कि 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त में देगी।

हमारी सरकार ने गरीबों को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने का कार्य किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रारंभ के दिनों से ही झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सभी वर्गों को रोटी कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कई नीतिगत निर्णय का लाभ यहां के गरीब, मजदूर, किसान सहित सभी वर्ग को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा।

hari jhandi

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now