यशवंत सिन्हा हजारीबाग से इंडिया गठबंधन के होंगे उम्मीदवार! कांग्रेस विधायक की मुलाकात के बाद मिले संकेत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 5, 2024

रांची : हजारीबाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा का टिकट कटने के बाद उनके पिता यशवंत सिन्हा नाराज चल रहे है। बेटे ने जिस तरह से सक्रिय राजनीति को विदा किया और बीजेपी ने उनकी जगह हजारीबाग से विधायक मनीष जायसवाल को टिकट दिया उसके बाद हजारीबाग का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।
अपने परिवार की राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए यशवंत सिन्हा खुद मैदान में उतर आये है। पिछले दो दिनों से हजारीबाग में बैठकर आगे की रणनीति बना रहे है। हजारीबाग में उनके चुनाव लड़ने की चर्चा काफी गर्म है। इसी बीच कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने मंगलवार को यशवंत सिन्हा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यशवतं सिन्हा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अंबा ने लिखा कि पूर्व वित्त मंत्री आदरणीय श्री यशवंत सिन्हा जी से मुलाकात कर इंडिया गठबंधन के नीति, सिद्धांतों, आगामी लोकसभा चुनाव एवं अन्य राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।

See also  अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति और परीक्षाओं का कैलेंडर जल्द करने की रखी मांग

amba post
अंबा के इस पोस्ट के बाद उस खबर को बल मिला है जिसमें ये कयास लगाए जा रहे है कि यशवंत सिन्हा इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में हजारीबाग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है। बताया जा रहा है कि इस विषय पर यशवंत सिन्हा लगातार मंथल कर रहे है और अगले कुछ दिनों में कोई बड़ा फैसला ले सकते है। उनपर इंडिया गठबंधन के नेताओं के अलावा क्षेत्र की जनता का भी काफी दवाब चुनाव लड़ने को लेकर आ रहा है। यशवंत सिन्हा अपने बेटे के अपमानजनक विदाई से काफी आहत है और बीजेपी की राह अपने पुराने संसदीय क्षेत्र में मुश्किल करने को लेकर कोई भी फैसला ले सकते है। कहा तो ये भी जा रहा है कि यशवंत सिन्हा को बीजेपी के वर्तमान नेतृत्व के प्रति हमलावर रवैया उनके बेटे के राजनीतिक जीवन के अंत का कारण बना। इन सब विषयों पर चर्चा के बाद यशवंत सिन्हा चुनावी मैदान में उतरने का फैसला कर सकते है।

See also  आलाकमान से एक मुलाकात की आस लगाये नाराज कांग्रेस विधायकों को रांची लौटने का निर्देश, बैजनाथ राम को मिला ग्रीन सिग्नल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now